बिहार : बाढ़ से पीड़ित लोग चूहे खाने को मजबूर हुए |

           बिहार : बाढ़ से पीड़ित लोग चूहे खाने को मजबूर हुए  | 


कटिहार : बाढ़ से बेहाल है आधे से ज़्यादा देश! ऐसा ही एक इलाका कटिहार जहाँ  लोग आज चूहे खाने पर मजबूर है  इस गांव के 300 परिवार चूहे खाने पर मजबूर है और सरकार दावे  कर रही है राहत और बचाओ टीम अपना काम अच्छे से कर रही है जिससे सरकार की दावों पोल खोल रही है और पीड़ितों की पूरी मदद की जा रहे है इन लोगो का घरबार पानी से बह गया जिससे इन लोगो को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |
स्थानीय लोगो का कहना है की उनके पास न तो कुछ खाने को है और न ही पीने को जिसकी वजह से उनको चूहे खाने पढ़ रहे है



india news


बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी का टवीट :-


पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने ट्वीट सीधा निशाना सीएम नितीश कुमार पे लगाया है उनका कहना है "नितीश जी कोई भाषण मत देना की बुखार, गर्मी, लू, और सुखाड़ की तरह बाढ़ में भी कुदरत का दोष है आप और आपके मंत्री  क्या भजन करने के लिए बैठे है ? सरकार के कामचोरी की वजह से बिहार बाढ़ पीड़ित चूहा खाने को मजबूर है | शर्म तो आ नही रही होगी ?"

वही के स्थानीय विधायक शकील अहमद का कहना की इंसानियत के लिए शर्मसार करने वाली घटना है जिस पर उन्होंने प्रशासन व्यवस्था पर सवाल उठाये उन्होंने कहा की बाढ़ की तैयारी में प्रशासन बिलकुल फ़ैल है  उनका कहना है की प्रशासन का अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करना चाहिए |  



katihar flood victim



हर साल बिहार और अन्य राज्यों में पानी का सेलाब आता है यह बात स्थानीय लोगो को और प्रशासन को अच्छे से पता है फिर भी पता नहीं प्रशासन की व्यवस्था में कहाँ कमी रह जाती है जिससे यह सब स्थानीय लोगो सहना पड़ता है जिसकी वजह से वे लोग बेघर हो जाते है चूहे खाने पर मजबूर हो जाते है पिने को पानी नही होता पानी के सेलाब में डूबने की वजह से लोगो की मौत हो जाती है | यह सब रोकने के लिए प्रशासन को पहले से ही अच्छे से तैयारी करनी होगी जिससे यह सब देखना न पड़े |  





















Comments